पीपलदा: इटावा पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 5, 2024 इटावा पुलिस ने शुक्रवार को क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर रमेश उर्फ गेंदीलाल पुत्र शंकरलाल नाई निवासी ख़यावदा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता की धारा 126,170 में कार्यवाही कर पाबंद करवाया गया।