बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले 1 व्यक्ति की जिला अस्पताल से बाइक हुई चोरी, कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज
सरदार नगर के रहने वाले नितिन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह बरेली जिला अस्पताल में किसी काम से आया था और इमरजेंसी वार्ड के बाहर उसने बाइक खड़ी की थी। जब वह अंदर से लौटकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी, काफी ढूंढने के बाद भी बाइक नहीं मिली। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने कोतवाली थाना पुलिस से की है, वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।