छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी के नए एसडीएम यतींद्र पोरवाल ने कार्यभार संभाला
नवनियुक्त एसडीएम यतींद्र पोरवाल ने आज उपखंड अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपखंड कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जैन समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद एसडीएम पोरवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।