छोटीसादड़ी: रेगर मोहल्ला स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के दानपात्र से निकली ₹14,500 की राशि
नगर के रेगर मोहल्ला स्थित श्री अन्नपूर्णा माताजी मंदिर परिसर में सोमवार को रेगर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंदिर का दानपात्र को खोला गया, जिसमें कुल साढ़े 14 हजार रुपये हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। सभी ने समाज की प्रगति और मंदिर के विकास के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।