छोटीसादड़ी: राजू खेड़ा के पास कुएं पर बने मकान में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
नगर क्षेत्र के बड़ी सादड़ी मार्ग स्थित राजू खेड़ा के पास एक कुएं पर बने मकान में 10 फीट लंबा अजगर घुस आया। मकान मालिक नरेश सोनी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन कर्मी पारस धाकड़ और उनके टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को किया रेरक्यू। अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया।