छोटीसादड़ी: साहू कॉम्प्लेक्स में आयोजित महारक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह हुआ
छोटी सादड़ी में स्मृतिशेष श्रीमति पानी देवी पत्नी श्री भूरा लाल जी साहू की स्मृति मे साहू कॉम्प्लेक्स, छोटी सादड़ी में महारक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 101 यूनिट रक्त संग्रह हुआ |सेवा उदयपुर के प्रहलाद जणवा ने बताय कि रक्त संग्रह हेतु महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर ने 50 युनिट रक्त एकत्रित किया एवं सरल ब्लड बैंक उदयपुर ने 51 युनिट एकत्रित किया ।