छोटीसादड़ी: गांधी चोराया पर स्थित कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
महात्मा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना की उपस्थिति में शहर के गांधी चोराया पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आंजना ने अपने उद्बोधन में बताया की महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत हैं जो आज भी हमारे आदर्शो में युगों युगों तक बसेंगे।