बिहारीगंज: बिहारीगंज नगर पंचायत में स्वच्छता कार्यों में अनियमितता का आरोप, APSWMO ने निदेशालय से लगाई गुहार
नगर पंचायत बिहारीगंज में स्वच्छता कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। APSWMO ने निदेशालय को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि विभागीय निर्देशों के बावजूद उन्हें स्वच्छता संबंधी फाइलों, भुगतान प्रक्रिया और निर्णयों से दरकिनार किया जा रहा है। पत्र में खराब सफाई व्यवस्था, एजेंसी भुगतान में अनियमितता और कार्यालयीन सुविधाओं की कमी का भी उल्लेख किया गया है।