हरदोई: बावन कस्बे में स्थित शराब की दुकान पर जमकर चले ईंट-पत्थर, पत्थरबाजी की घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे में स्थित शराब की दुकान पर ईंट पत्थर चलाने का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार कुछ लोग शराब की दुकान पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वायरल सीसीटीवी वीडियो सोमवार की रात का बताया जा रहा जो कि आज बुधवार को सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।