हरदोई: डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरांगना दिवस पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, विजेताओं को मेडल दिए
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरांगना दिवस पर आयोजित हुई खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विजेताओं को मेडल प्रदान किये। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी विद्यालय की छात्राओं ने वीरांगना दिवस आयोजित हुई एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम ‘‘हम में है दम" थी।