हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के आहारा गांव निवासी संदीप मेहनत मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे मजदूरी करने के लिए लखनऊ जाने के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ा था।तभी अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी कटकर मौत हो गई। उसके पास मिले आधार कार्ड पैन कार्ड श्रम कार्ड के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई।