हरदोई: मेडिकल कॉलेज में सर्जन ने ऑपरेशन कर भरखनी के ग्राम निजामपुर निवासी शाहाना के पेट से निकाली 7 किलो की गांठ
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2024 मेडिकल कालेज में सर्जन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने ऑपरेशन कर भरखनी के ग्राम निजामपुर निवासी उबैरा अली की 33 वर्षीय पत्नी शहाना के पेट से 7 किलो की गांठ निकाली है।जानकारी के अनुसार भरखनी ब्लाक के निजामपुर निवासी उबैर अली की 33 वर्षीय पत्नी शाहाना के काफी दिनों से पेट में दर्द रहता था,जिसका उसने दूर-दूर तक इलाज कराया,काफी रुपये खर्च हुए। लेकिन राहत नहीं मिली।