हरदोई: पुलिस ऑफिस में एसपी की जनसुनवाई में 62 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, एसपी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2024 पुलिस ऑफिस में एसपी नीरज कुमार जादौनने दस बजे से दो बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान 62 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।जनसुनवाई में शहर सहित कई थाना क्षेत्र से पीड़ित पहुंचे। एसपी एक एक कर सभी पीड़ितों से मील और उनकी समस्या के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की जिसके बाद उनके शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित थानेदारों को निर्देश जारी किए।