थाना दुधारा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे/फट्टे भी बरामद किए हैं। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने गुरुवार की सायं 5:00 बजे दी है।