खरीक: इस्माइलपुर सीएचसी में चोरी, बंद सीसीटीवी कैमरे पर उठे सवाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर से 42 इंच का टीवी चोरी हो गया। घटना के दिन सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। 12 गार्डों से पूछताछ की गई है। जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की