सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक की शादी की सूचना पर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने समारोह को रुकवाया
सादाबाद क्षेत्र के गांव में नाबालिगो की शादी की सूचना 181 की टीम को मिली। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम गांव में पहुंच गई जहां समारोह को रुकवाकर जन्म संबंधी कागजातों की जाँच की गई जिनमें प्रथम दृष्टया लड़की नाबालिक निकली। इसके बाद टीम लड़की को अपने साथ ले गई। बताया गया की लड़का लड़की पक्ष के लोगों से उम्र संबंधित साक्ष टीम ने तलब किए हैं।