दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन का भूमिपूजन
माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के कर-कमलों से नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, दुर्ग के निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय न्यायाधिपति श्री पी.पी. साहू, श्री नरेश कुमार चंद्रवंशी, श्री रवीन्द्र कुमार अग्रवाल, श्री विभु दत्त गुरु एवं श्री अमितेंद्र किशोर प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल न्यायिक पहलों एवं सामुदायिक मध्यस्थता को भी नया आयाम मिला।
#दुर्ग #न्यायालय #न्यायिकअधोसंरचना #डिजिटलन्याय #छत्तीसगढ़
Durg, Chhattisgarh | Aug 23, 2026