आज़मगढ़: कनैला पुल के नीचे युवक की लाश मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को लेकर पहुंची
अतरौलिया थाना के कनैला पुल के नीचे मंगलवार को अपराह्न 30 वर्षीय सुरेंद्र यादव का शव मिलने से सनसनी मच गई। किसी ने घटना की सूचना अतरौलिया थानाध्यक्ष को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। अंबेडकरनगर जनपद के समीप होने के कारण सीमा विवाद होने के कारण जहांगीरगंज थानाध्यक्ष को भी सूचना दी गई। मौके पर जहांगीरगंज थाना अंबेडकरनगर जनपद की भी पुलिस पहुंची।