आज़मगढ़: प्रहरी ढाबा के पास सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, एसपी सिटी ने दी जानकारी
गंभीरपुर थाना में प्रहरी ढाबा के पास एक दिन पूर्व ट्रक की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत हुई थी और एक लोग घायल हो गए थे। SP सिटी शैलेंद्र लाल ने मंगलवार को बतायाकि मामले में स्थानीय थाना पर मु.अ.सं. 138/24 धारा 279 427 337 338 304ए आईपीसी के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।