आज़मगढ़: उदपुरगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से बात करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने सेITI के छात्र की मौत
रेलवे ट्रैक पर मोबाइल पर बात करते समय आईटीआई के छात्र की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे खुरासनरोड स्टेशन के पास पूर्वी आउटर सिगनल पोल संख्या 77/5 के समीप उदपुरगांव के पास हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।