आज़मगढ़: टोडरपुर में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मुबारकपुर थाना के टोडरपुर में 30वर्षीय महिला की मंगलवार की भोर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेजहत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना के कुकड़ीपुर गांव निवासी रामदरश राजभर ने अपनी बहन प्रियंका राजभर का विवाह दो साल पूर्व रामदुलारे से किया था। कोई संतान नहीं थी।