आज़मगढ़: खानपुर फतेह में गलत आराजी नंबर देकर जमीन अपने नाम ट्रांसफर कराने पर कोर्ट का धोखाधड़ी की FIR दर्ज करने का दिया आदेश
गलत आराजीनंबर देकर जमीन अपने नाम ट्रांसफर कराने के मामले में अदालत ने धोखाधड़ी की FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित लालजी सिंह निवासी खानपुर फतेह थाना अतरौलिया ने अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रसाद, प्रेम प्रकाश के माध्यम से अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। लालजी सिंह ने एक जमीन 2007 में सुरेंद्र सिंह से खरीदी। आरोपी मंजू सिंह ने सुरेंद्र से दूसरी जमीन खरीदा।