अशोक नगर: महिदपुर गांव में जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल, बेटे-बहू ने सोते पिता पर बका से किया जानलेवा हमला
अशोकनगर जिले के महिदपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन और घर के बंटवारे के विवाद में बेटे और बहू ने अपने ही पिता पर सोते समय मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 2: 30 बजे जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बृजेन्द्र और उसकी पत्नी पूजा ने चारा काटने वाले बका से महेंद्र सिंह कुशवाह के कान और गर्दन पर वार किए।