मानपुर: ग्राम दुलहरा में पुरानी रंजिश पर महिला से गाली-गलौज और मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Manpur, Umaria | May 7, 2026 थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम दुलहरा मे पुरानी रंजिश पर फरियादी महिला के साथ आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।जिस पर मामले की रिपोर्ट पर थाना मानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बसंत साहू पिता सेमाली साहू निवासी ग्राम दुलहरा के विरुद्ध धारा 296(B),115(2),351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।