बदरवास: पीरोठ के किसान नरवाई जलाने के बजाय भूसा बनाकर कमा रहे हैं, आय का बना नया जरिया
शिवपुरी जिले में किसानों की सोच में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब किसान नरवाई जलाने के बजाय उसका वैज्ञानिक प्रबंधन कर रहे हैं। जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के प्रयासों से यह पहल तेजी से आगे बढ़ रही है।विकासखंड बदरवास के ग्राम पीरोठ के किसान संतोक सिंह ने गेहूं की फसल कटाई के बाद खेत में बची नरवाई को जलाने की बजाय भूसा बना रहे है।