देहरादून: गांधी पार्क देहरादून के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर CBI और E D के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग कर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को परेशान कर रही है।