#विधायक पल्लव लोचन दास के आवास का चाय श्रमिकों ने किया घेराव
👉विश्वनाथ विधानसभा के विधायक पल्लव लोचन दास के आवास का पांच सौ से अधिक चाय श्रमिकों ने घेराव किया।
👉मिजिका चाय बागान के साप्ताहिक बाजार की जिम्मेदारी अतीत से ही स्थानीय युवक संभालते आ रहे थे। आरोप है कि अस्सी के दशक से चल रहे इस बाजार को टेंडर करने की तैयारी विधायक द्वारा की जा रही थी।
👉इस संबंध में कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने विधायक से बाजार का टेंडर न करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी के विरोध में आज मिजिका से लगभग तीन सौ पुरुष-महिला चाय श्रमिकों ने जुलूस निकाल कर विश्वनाथ के पाभोई स्थित विधायक के आवास पर पहुंचकर घेराव किया।
👉प्रदर्शनकारियों ने "इस बार खाली हाथ आए हैं, अगली बार खाली हाथ नहीं आएंगे" की भी चेतावनी दी। बाद में विधायक के करीबी लोगों के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।