महनार: लोदीपुर गांव में युवक की पिटाई कर हत्या, 9 के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
महनार थाना के अबदुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के लोदीपुर गांव में सोमवार की रात एक युवक की पिट-पीटकर की गई हत्या मामले में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव निवासी मृतक नीरज कुमार के दादी ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि उनका बेटा अखिलेश राय एवं पोता नीरज कुमार लोदीपुर गांव में मेला देखने गया था।