सामरी कुसमी: जामटोली घाट बना 'मौत का मोड़', बोलेरो खाई में गिरी, युवक की हुई मौत
कुसमी सामरी रविवार जामटोली घाट एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना, जहां सुरक्षा इंतजामों की कमी ने एक युवक की जान ले ली। तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 19 वर्षीय प्रीतम नगेसिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुरान नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।