पाटन: सावन मास में श्रद्धा का दिखा अनूठा नजारा, बालों से रथ खींच रहे हैं बद्री बाबा, जागेश्वर धाम में करेंगे अर्पण
पाटन नगर में सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। भेड़ाघाट से नर्मदा जल लेकर निकले बद्री बाबा बालों के सहारे रथ को खींच रहे हैं उनकी अनूठी आस्था देखकर लोग चकित रह जाते हैं। श्रद्धालु उनके रहने और खाने का इंतजाम करते हैं बद्री बाबा का कहना है कि सनातन को जागृत करने और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए वह लगातार अभियान चला रहे हैं।