सागर नगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया, पद्माकर सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को माह मार्च की मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट लिंक के माध्यम से सागर में भी देखा गया। स्थानीय मुख्य कार्यक्रम महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया गया।