सागर नगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्टर ने लखपति महिलाओं से की चर्चा और सम्मानित किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सागर एनआरएलएम के द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे मलैया मैरिज गार्डन स्व-सहायता समूह की दीदियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि हमारी किशोरियों को भी स्वसहायता समूह में शामिल करें और उनको नए-नए उद्योगों के लिए आगे बढ़ाएं।