देहरादून। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा युवाओं, छात्रों और आमजन के लिए नई उम्मीद और ऊर्जा का संदेश लेकर आया है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं और विचारों को मंच देने का प्रयास है। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।