चकरनगर: जनता के हीरो, निबर्तमान चकरनगर एसडीएम का गैर जनपद औरैया स्थानांतरण, क्षेत्रभर में हो रही प्रशंसा
तहसील चकरनगर के निबर्तमान उपजिला अधिकारी ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शासन से आई दूसरी लिस्ट में गैर जनपद औरैया के लिए हुआ स्थानांतरण । आज तक के इतिहास में सरल और सुलझे हुए अधिकारी साबित हुए। एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया जनता के हीरो माने जाते है। उनका लंबा कार्यकाल बीहड़ाचल क्षेत्र के लिए रामबाण साबित हुआ।