बिहिया: कुछ दिन और.. जॉब लगते ही सब ठीक कर दूंगा, लद्दाख से पिता को किया वीडियो कॉल, 20 मिनट बाद मिली मौत की खबर, दो जिंदगी थमी
Behea, Bhojpur | Aug 14, 2026 लद्दाख की खूबसूरत वादियों में घूमने और भविष्य के सुनहरे सपने लेकर निकले भोजपुर के दो होनहार युवकों की जिंदगी खारदुंगला में हुए भीषण भूस्खलन ने छीन ली। मंगलवार को लद्दाख के नुब्रा थाना क्षेत्र के खारदुंगला के पास हुए हादसे में बिहिया के जज बाजार निवासी विकास कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अभिजीत आनंद और बिहिया प्रखंड के मझौली गांव निवासी संजय प्रसाद के 22 वर्षीय