भीलवाड़ा: वर्तमान समय में संतो के आदर्शों और सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाने की जरूरत: स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
भीलवाड़ा, सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ द्वारा आयोजित भक्तमाल कथा के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और संत महिमा की अविरल धारा प्रवाहित हुई।