नलखेड़ा: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने नलखेड़ा के मां बगलामुखी माता के दरबार में दर्शन पूजन किया, किया विशेष हवन
उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सपरिवार नगर में स्थित पांडवकालीन सिद्धपीठ मां बगलामुखी माता मंदिर पहुंचे जहां उनके द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ माता के दर्शन पूजन कर हवन अनुष्ठान किया गया। माता के पूजन के पश्चात श्री रावत को मंदिर के मुख्य पुजारी हरिओमजी द्वारा आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनर ओढ़ाई गई।