पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने कृष्णवारा गांव से भारी मात्रा में केन बियर बरामद किया, छापेमारी जारी
पातेपुर थाना की पुलिस ने कृष्णवारा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा केन बियर बरामद किया है। सोमवार की शाम 5 बजे के करीब थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने 168.5 लीटर विदेशी शराब तथा 116.5 लीटर किंगफिशर एवं 52 लीटर थंडरबोल्ट बरामद कर चुकी है। अभी छापेमारी चल रही है। बताया गया कि शराब एवं बियर एक शौचालय टंकी से बरामद किया गया है।