पीरो: हसन बाजार में बड़ा एक्शन: 283 लीटर अंग्रेजी शराब से भरी कार जब्त, तस्कर फरार
Piro, Bhojpur | Jul 27, 2026 शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने एक संदिग्ध कार को जब्त कर लिया, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब थाना अध्यक्ष जयराम शुक्ल ने बताया कि सूचना मिली थी कि इस रास्ते से शराब तस्कर कार के जरिए अवैध शराब ले जा रहे हैं।