पीरटांड: बड़ा चौक समेत शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में मंगलवार को भव्य रूप से मनाई गई हनुमान जयंती
बड़ा चौक समेत शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में मंगलवार को भव्य रूप से हनुमान जयंती मनाई गई। इस दौरान वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई। इस क्रम में शहर के बड़ा चौक स्थित श्रीराम जानकी महावीर मंदिर सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में अहले सुबह से ही अनुष्ठान शुरू हो गया था।