पीरटांड: चुंजका एवं मटरूखा पंचायत के कई गांव में भाजपा की ओर से कार्यक्रम किया गया,स्थानीय लोगों से पूछी गई इलाके की समस्याए।
चुंजका एवं मटरूखा पंचायत के कई गांव में रविवार को भाजपा की ओर से कार्यक्रम किया गया इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर इलाके की समस्याओं से सभी रूबरू हुए।इस क्रम में कर्माटांड़ ,मटरूखा ,बलहो तथा पिरटांड प्रखंड के बिशनपुर एवं घटाडीह गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भ्रमण किया गया।