पीरटांड: गपेय निवासी तुलसी मंडल मुफस्सिल थाना पहुंचकर अपने पुत्र के गुमशुदगी से संबंधित दर्ज करवाई शिकायत।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपेय निवासी तुलसी मंडल शनिवार को मुफस्सिल थाना पहुंचकर अपने पुत्र के गुमशुदगी से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई है। दिए गए आवेदन में तुलसी मंडल ने बताया कि 46 वर्षीय उनका बेटा सुरेश मंडल 18 अप्रैल के शाम से गायब है। बताया कि 18 अप्रैल को मूर्ति विसर्जन के लिए वह घर से निकला हुआ था इसके बाद से वह घर नहीं लौटा है।