पीरटांड: स्वीप कार्यक्रम के तहत पीरटाड़ के मध्य विद्यालय हरलाडीह में फ्यूचर वोटर्स के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
स्वीप कार्यक्रम के तहत पीरटाड़ के मध्य विद्यालय हरलाडीह में फ्यूचर वोटर्स के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सभी फ्यूचर वोटर्स को वोट के महत्व की जानकारी दी गई साथ ही निर्वाचन प्रणाली, वोटर हेल्पलाइन ऐप आदि की जानकारी भी दी गई।