पीरटांड: मध्यप्रदेश से पीरटांड प्रखंड स्थित सम्मेद शिखर के दर्शन को लेकर पैदल निकले जैन मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज पहुंचे गिरिडीह
मध्य प्रदेश से पीरटांड स्थित सम्मेद शिखर के दर्शन को लेकर पैदल निकले जैन मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज का जैन समाज की ओर से गिरिडीह में भव्य स्वागत किया गया।शहर में प्रभात फेरी निकाली गई जो शहरी क्षेत्र के टावर चौक कालीबाड़ी चौक मकतपुर चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी और बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।