गोवर्धन: जानलेवा हमले के 4 नामजद गिरफ्तार, सरेराह फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
मगोर्रा के ग्राम बछगांव में पुरानी रंजिश को लेकर सरेराह युवक पर जानलेवा हमला और ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि, मुस्तैद मगोर्रा पुलिस ने घटना में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।