जमुई: दिव्यांग दंपति बने एक-दूसरे की ताकत, सरकारी योजनाओं से बदली उनकी जिंदगी
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 सदर प्रखंड के लोहरा गांव के दिव्यांग दंपति अवधेश मांझी और गायत्री देवी सरकारी योजनाओं के सहारे आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। जीविका योजना से मिली 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से गायत्री ने मनिहारी का कारोबार शुरू किया, जबकि सरकारी सहायता से मिली मोटर ट्राइसाइकिल उनके रोजगार का आधार बनी। दोनों अपनी कमाई से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।