कोरबा: कोरबा में बुलडोजर एक्शन- प्रशासन ने रज्जाक अली के निर्माण पर चलाया बुलडोजर
Korba, Korba | Jun 28, 2026 भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर रविवार सुबह 11 बजे बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।