प्रतापगढ़: कम्पनी गार्डन के पास लड़की से अश्लील कमेंटबाज़ी करने वाले दोनों आरोपियों ने थाने में गिड़गिड़ाकर मांगी माफी और खाई शपथ
नगर कोतवाली क्षेत्र के कंपनी गार्डन के पास ई-रिक्शा से जा रही लड़की से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने वाले दो युवक गिरफ्तार। नगर कोतवाल ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया की शिकायत पर पुलिस ने होशियार अली व आयुष कसौधन को दबोचा है। थाने में आरोपियों ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी और सभी लड़कियों को बहन मानने की खाई शपथ। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू की।