बांका: लश्करी गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पाँच लोग घायल
Banka, Banka | Apr 4, 2026 लश्करी गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय एक पक्ष का युवक घटनास्थल के पास मोबाइल देख रहा था और अभद्र टिप्पणी कर रहा था। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए।