महरौनी: खिंतवास में अवैध खनन के मामले में खनिज विभाग ने की कार्रवाई, एक जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर किया ज़ब्त
ग्राम खितवास क्षेत्र में एक खनन माफिया द्वारा बीते लंबे समय से व्यापक स्तर पर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कार्य कर मिट्टी को बेचा जा रहा था। उक्त मामले में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची खनिज विभाग की टीम ने खनन कर रही एक जेसीबी मशीन, डंपर एवं ट्रैक्टरों आदि पर कार्यवाही करते हुए उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया है।